फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू का धरना, एक्सईएन व एसडीओ को बंधक बनाया

भाकियू का धरना, एक्सईएन व एसडीओ को बंधक बनाया

Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
भाकियू का धरना, एक्सईएन व एसडीओ को बंधक बनाया
भाकियू का धरना, एक्सईएन व एसडीओ को बंधक बनाया
विज्ञापन

खतौली।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के संविदा मीटर रीडर व लाइनमैनों को दो माह से रुका हुआ मानदेय दिलवाए जाने की मांग को लेकर बिजलीघर पर धरना दिया। धरने पर कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन व एसडीओ को घंटों अपने बीच बंधक बनाकर बैठाया रखा। एक्सईएन सेवाराम तोमर के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को एकत्र होकर बिजलीघर पर पहुंचे। बिजलीघर पर मानदेय नहीं मिलने के विरोध में दो दिनों से हड़ताल पर बैठे विद्युत निगम के संविदा मीटर रीडर व लाइनमैन हड़ताल कर धरना देकर बैठे हुए थे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने भी कर्मचारियों को उनका दो माह का रुका हुआ मानदेय दिलवाने के मांग को लेकर उनके साथ ही धरना देकर बैठ गए। धरने की सूचना पर एक्सईएन सेवाराम तोमर व एसडीओ मनोज कुमार बिजलीघर पर पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन व एसडीओ को धरने के बीच बंधक बनाकर बैठा लिया। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत का कहना था कि विद्युत विभाग में जो सरकारी लाइनमैन या अन्य कर्मचारी हैं वे समय पर काम नहीं करते हैं। संविदा कर्मचारी रातदिन काम में लगे रहते हैं। इसके बावजूद ठेकेदार इन संविदा कर्मचारियों को उनका मानदेय भी नहीं दे रहा है। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि ठेकेदार की किसी भी सूरत में मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने एक्सईएन से ठेकेदार का ठेका निरस्त कराने की मांग की तथा तत्काल संविदा कर्मचारियों को उनका एग्रीमेंट के हिसाब से मानदेय दिलाया जाए। इन कर्मचारियों का मानदेय नहीं मिला तो भाकियू बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देगी। एक्सईएन ने संविदा कर्मचारियों को मानदेय दिलवाने का सोमवार तक का समय मांगा और उनको मानदेय दिलवाने का आश्वासन दिया। एक्सईएन के आश्वासन पर भाकियू ने धरना समाप्त किया। धरने पर नगराध्यक्ष मनोज सहरावत, बिटटू तिगाई। शाकिब खान, मुकेश, मुकेश कुमार, शहजाद, नसीम, यूनुस, समय सिंह, अशोक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सतीश बिरालसी संगठन से निष्कासित
भाकियू राजू अहलावत ने बताया कि अनुशासनहीनता के मामले में कार्यकर्ता सतीश भारद्वाज बिरालसी को तत्काल प्रभाव से संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने चेताया कि कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता अनुशासनहीनता करेगा उसके विरुद्ध संगठन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed