फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सीएम को समस्याओं से अवगत कराया

सीएम को समस्याओं से अवगत कराया

Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सीएम को समस्याओं से अवगत कराया
सीएम को समस्याओं से अवगत कराया
विज्ञापन

भोपा। नमामि गंगे समिति के सदस्य डॉ. वीरपाल निर्वाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण सहित कई जटिल समस्याओं से अवगत कराया। लखनऊ में पूर्व विधायक अशोक कंसल, नमामि गंगे समिति के सदस्य डॉ. वीरपाल निर्वाल व सतेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने चीनी मिल मोरना के विस्तारीकरण, गंगनहर पर नए पुलों के निर्माण, गंगनहर व तिस्सा तक सड़क का निर्माण, शुक्रताल का नाम शुक्रतीर्थ करने, शुक्रतीर्थ में गंगा की धारा को लाने, रजबहों में पानी की समस्या तथा क्षेत्र की अनेक समस्याओं से सीएम को अवगत कराया। डॉ. निर्वाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गंभीरता पूर्वक समस्याओं को सुनकर निवारण का आश्वासन दिया।
बालक घायल
भोपा। गांव यूसुफपुर निवासी आसिफ का आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसका छोटा भाई 13 वर्षीय रिहान गांव मलपुरा गया था। दोपहर को वह लौट रहा था। नलकूप के पास पहुंचा तो मलपुरा निवासी बाइक सवार युवक ने रिहान को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिहान घायल हो गया है।
विज्ञापन

पुण्यतिथि आज मनाएंगे
भोपा। बाबा लक्खीशाह बंजारा की 338वीं पुण्यतिथि 23 जून को कासमपुरा में मनाई जाएगी। यह जानकारी बंजारा समाज के चरण सिंह नायक ने दी। अटूट लंगर का भी आयोजन होगा। इस मौके पर महान गुरमत समागम भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के घर नोटिस चस्पा
भोपा। ककरौली पुलिस ने गैंगेस्टर के वांछित आरोपी राजदीप के घर पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया है। राजदीप जगमेर हत्याकांड का भी आरोपी है। ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार अंबावत ने बताया कि भोपा क्षेत्र के गांव गड़वाड़ा निवासी राजदीप एक गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा है।

शराब पीने से मौत
भोपा। शराब के विरुद्ध थाने पर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में शामिल भोपा की महिला के पति की अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को गीता नारी कल्याणकारी समिति के बैनर तले महिलाओं ने शराब बंदी को लेकर थाने पर प्रदर्शन किया था। इंस्पेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया था। प्रदर्शनकारी महिलाओं में शामिल कस्बे की शीला बादली के पति 50 वर्षीय गोपी की शुक्रवार को मौत हो गई। गोपी कस्बे में हलवाई का कार्य करता था। अधिक शराब के सेवन से पिछले कुछ समय से उसकी हालत खराब चल रही थी। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री से महिलाओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed