{"_id":"5b08644d4f1c1b926e8b4a36","slug":"171527276621-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों का चेयरमैन पर पक्षपात का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों का चेयरमैन पर पक्षपात का आरोप
Updated Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। नगर पंचायत के चार सभासदों ने चेयरमैन पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हुए उनके वार्ड में स्ट्रीट लाइट नहीं लगवाने का आरोप लगाया है।
कस्बे में नगर पंचायत द्वारा एक सप्ताह पूर्व नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कर स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य शुरू कराया गया था। नगर पंचायत के वार्ड एक से ट्विंकल, वार्ड 3 से अश्वनी चौधरी, वार्ड 4 से प्रवीण तंवर व वार्ड 7 से नीतू गुप्ता ने नगर पंचायत चेयरमैन द्वारा भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हुए उनके वार्डो में लाइट नहीं लगवाई। जिसके कारण रमजान माह होने के कारण मुस्लिम बस्तियों में अंधेरा छाया हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष विरोधी सभासदों के वार्डों में लाइट नहीं लगवा रहे हैं। दूसरी ओर वार्ड नंबर 13 में एक धार्मिक स्थल के पास लगे खंभे पर लगाई गई लाइट को उतरवाकर वार्ड में एक नया विवाद पैदा कर दिया है। जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों में रोष बना हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना का कहना है कि लाइट कम पड़ गई थी। एक सप्ताह में सभी वार्डों में लाइट लगवा दी जाएगी।