फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गुडफ्राइडे पर चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन

गुडफ्राइडे पर चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन

Sat, 31 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
गुडफ्राइडे पर चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन
खतौली। गुड फ्राइडे पर सीएनआई एपीफेनी चर्च तथा मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। प्रभु यीशु के क्रूस पर किए गए बलिदान के दौरान उनके द्वारा कहे गए सात कलमों को बताया गया।
विज्ञापन

चर्च के पासबान रेव्ह निर्मल जैकब ने कहा कि आज का दिन पूरे संसार में शुभ शुक्रवार के रूप में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे प्रभु यीशु के अति प्रेम का बाहरी प्रकटीकरण है, जो मात्र ईसाइयों के लिए नहीं जगत के प्रत्येक व्यक्ति के लिए है। प्रभु यीशु का क्रूस पर किया गया बलिदान प्रत्येक पापी के लिए था। बाइबिल के अनुसार सबने पाप किया है। रोमियो की पुस्तक में लिखा है कि सबने पाप किया और परमेश्वर की महिमा से रहित है। यीशु ने सारे मानव जाति के लिए क्रूस पर एक सिद्ध बलिदान दिया। जहां दया है वहां धर्म है और जहां क्षमा है वहां आप है। परमेश्वर के महान प्रेम और क्षमा का समीकरण केवल क्रूस पर मिलता है। प्रभु यीशु जब क्रूस पर लटके हुए थे, तब उन्होंने क्रूस से सात वाणियां बोली जिसमें परमेश्वर का प्रेम मानव जाति के लिए छलकता है। गीत मंडली के द्वारा प्रस्तुत किए गीतों से लोग आत्म विभोर हो उठे। मैथोडिस्ट चर्च में भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed