{"_id":"5aa6c4794f1c1bbc758b5251","slug":"171520878713-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडी कृषि के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडी कृषि के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
मेरठ रोड पर सुजडू चुुंगी के समीप स्थित कृषि प्रसार भवन में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत रविंद्र कटारिया के साथ उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार द्वारा अभद्रता करने का आरोप है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन द्वारा डीडी नरेंद्र कुमार को नौ मार्च को पत्र सौंपते हुए कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और उनके हितों की रक्षा नहीं करने पर रोष जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष आदेश चौधरी और वरिष्ठ कर्मचारी नेता राहुल चौधरी के नेतृत्व में तीन दिनों से कृषि प्रसार भवन के कर्मचारियों ने हड़ताल कर धरना शुरू कर रखा था। सोमवार को डीडी नरेंद्र कुमार के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों की समझौता वार्ता सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में निपटी और संगठन ने जो समस्या डीडी के सम्मुख रखी। उसके निराकरण का उन्होंने आश्वासन दिया। इसके पश्चात संगठन ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की। मौके पर आदेश चौधरी, राहुल चौधरी, नितिन शर्मा, क्षेतिप कुमार, रविंद्र कटारिया, कार्तिक कुमार, विकास कुमार, ब्रजराज सिंह, दीपक कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।