{"_id":"5aa4207b4f1c1ba3238b4789","slug":"171520705659-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित व्यक्ति ने डीएम से मांगी इच्छा मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित व्यक्ति ने डीएम से मांगी इच्छा मृत्यु
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित व्यक्ति ने डीएम से मांगी इच्छा मृत्यु
मुजफ्फरनगर। शनिवार को एक व्यक्ति ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया। पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र के साथ इच्छा मृत्यु की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इससे अफसरों अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने उसका ज्ञापन लेकर शांत किया। पीड़ित ने पुलिस के अत्याचारों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
खतौली के मोहल्ला जैन नगर निवासी संजीव कुमार ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा किया। पीड़ित ने कहा कि पुलिस उसका उत्पीड़न कर रही है। आरोप लगाया कि कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर उसका सामाजिक एवं आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इसी से आजिज होकर उसने इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। उसने डीएम को सौंपे ज्ञापन में इच्छा मृत्यु देने की आज्ञा मांगी। साथ ही कहा कि यदि उसे यह आज्ञा नहीं मिली तो वह कोई कदम उठा लेगा। पीड़ित ने उस पर हो रहे उत्पीडऩ की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
पदाधिकारी नियुक्त किए
मुजफ्फरनगर। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक कंसल, महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने नगर के आने वाले चुनाव को लेकर पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। विचार-विमर्श के बाद नगर अध्यक्ष पद पर अजय सिंघल, महामंत्री प्रवीण खेड़ा, कोषाध्यक्ष अनिल को निर्वाचित किया गया है। जानसठ तहसील अध्यक्ष पद पर डॉ सतीश खटीक, महामंत्री हर्ष कुमार को मनोनीत किया गया।