फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्कूलों में बच्चों ने खूब जमकर होली खेली

स्कूलों में बच्चों ने खूब जमकर होली खेली

Wed, 28 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों ने खूब जमकर होली खेली
खतौली। होली के पर्व पर बच्चों ने विद्यालयों में जमकर होली पर धमाल मचाया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने सहपाठियों को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। विद्यालयों में छुट्टी से पूर्व बच्चों ने जमकर होली खेली। शिक्षकों ने बच्चों को होली पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बच्चों ने होली का धमाल मचाया। इस दौरान प्रबंधक कुलदीप त्यागी, रंजन अहलावत ने बच्चों से गुलाल से ही होली पर्व मनाने पर बल दिया। श्रीराम पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष रामरिक्ष पाल, देश का जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या जेबा सिद्दीकी ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी। प्रबंधक नवीन चंद्रवंशी, प्रवीण कुमार ने बच्चों को गुलाल बांटा। दि ग्रीन इंटरनेशनल स्कूल पमनावली में बच्चों ने होली खेली। इस दौरान बच्चों को बुराइयों को छोड़ कर आपस में मिलजुल कर रहने का संदेश दिया गया। सरस्वती विद्या मंदिर घासीपुरा में बच्चों ने होली का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया। बच्चों ने विभिन्न रंगों से कक्षाओं को सजाया। प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed