फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति

Tue, 06 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों  की शानदार प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में प्राइमरी विंग में दो दिवसीय स्पोर्ट्र्स डे का शुभारंभ हुआ। बच्चों ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं खेलों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
संस्था चेयरमैन सतीशचंद्र गोयल ने दीप प्रज्वलित कर खेल उत्सव समारोह का उद्घाटन किया। प्रथम दिन प्राइमरी विंग कक्षा-1 से कक्षा-5 तक के छात्र-छात्राओं ने जहां विभिन्न स्पोर्ट्र्स एक्टिविटी का सुंदर प्रदर्शन किया, वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को भी प्रदर्शित किया। वेलकम डांस, कक्षा-1 से कक्षा-5 तक के विद्यार्थियों ने डंबल ड्रिल का प्रदर्शन किया। नर्सरी व केजी कक्षाओं के छोटे-छोटे बच्चों ने सुंदर पोशाकों में सज-धजकर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं के द्वारा योगा कार्यक्रम के अंतर्गत सूर्य नमस्कार, धनुरासन और मयूरासन क्रियाओं का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं का म्यूजिकल ड्रिल विद अंब्रेला आकर्षक रहा। कक्षा चार और पांच के छात्र-छात्राओं ने ‘तिनका-तिनका सा उड़ेंगे’ गीत पर डांस प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य जीबी पांडे ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इंचार्ज बेला आनंद, कोर्डिनेटर मोनिका गर्ग, बबीता वर्मा आदि का सहयोग रहा। संचालन प्रियांषी और नचिकेता ने किया।
विज्ञापन

नीली ड्रेस में इतराए बच्चे
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने ’ब्लू कलर डे’ मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने ब्लू कलर की
खूबसूरत ड्रेस पहनी। बच्चों ने प्रकृति में नीले रंग की महत्ता दिखाने के लिए प्राकृतिक रूप से मिलने वाली नीले रंग की वस्तुएं, फलों एवं पक्षियों आदि के रूप भी धरे। विशेष रूप से नीले बादल के रूप में सजकर आए दक्ष, शौर्य प्रताप, आरव तथा नीला मयूर बनकर आए आदित्य, नव्या एवं मान्या सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। साफ, स्वच्छ एवं निर्मल नीले जल की बूंद रूप में सजा यश भी सभी के द्वारा सराहा गया। प्रधानाचार्या संतोष जैन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों की बौद्धिक क्षमता का तेजी से विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed