{"_id":"5a7615cb4f1c1ba1268b830d","slug":"171517688267-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर के माध्यम से संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर के माध्यम से संदेश दिया
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बघरा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में पर्यावरण के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या रीना सहरावत, कार्यक्रम अधिकारी रश्मि तायल, सतेंद्र कुमार, डॉ सत्यकांत आर्य ने मां सरस्वती एवं स्वामी कल्याण देव जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर के प्रथम चरण में ग्राम बघरा में एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण संतुलन, नारी सम्मान और नारी शिक्षा आदि विषयों पर संदेश प्रेषित किया। बघरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व पर्यावरण संतुलन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया। शिविर के दूसरे चरण में ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ विषय विचार गोष्ठी हुई। सोनू कुमार, सचिन कुमार, सना उरुज, तनु प्रिया, अकना जमाल आदि ने विचार व्यक्त किए। शिविर में फरहाना राना, सोनम, नाजरीन, सतेंद्र कुमार, रंधीर कुमार, यतिका, प्रियंका , अंकुर गर्ग, अंजलि, अजीत सिंह, शिवम, दीपक वशिष्ठ, राजपाल सिंह, शेखर शर्मा, बालेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, मंतोष, सीमा आदि उपस्थित रहे।