फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धरने को लेकर रणनीति बनाई

धरने को लेकर रणनीति बनाई

Wed, 31 Jan 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
धरने को लेकर रणनीति बनाई
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित शिक्षक भवन में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सभा का आयोजन किया। जिसमें 31 जनवरी को होने वाले धरने को लेकर रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट में शिक्षक धरना देंगे। इसके लिए सभी शिक्षकों को पहुंचने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता अध्यक्ष संजीव बालियान और संचालन महामंत्री इंदु भूषण शर्मा ने किया। इस दौरान कंवरपाल सिंह, अजय कुमार, अनुराधा वर्मा, अलका, रंजन, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कॉलेज में खुला हेल्प डेस्क
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग में यूपीएसइई 2018 की प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म भरे जा रहे हैं। इसमें छात्रों को कोई परेशानी नहीं आए। इसके लिए कालेज में हेल्प डेस्क खोली गई है। अधिशासी निदेशक डॉ एसएन चौहान ने बताया कि ऑनलाइन फार्म भरने संबंधित छात्र-छात्राओं की सुविधाओं के लिए हेल्प डेस्क पर सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


देशभक्ति तरानों पर मचाया धमाल
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब के तत्वावधान में साकेत कालोनी में एक बैंक्वेट हॉल में देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल के 38 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मनमोह लिया। बच्चों ने बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ पर नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अनुराग बंसल, आनंद बंसल, योगेंद्र नारंग, अजय अग्रवाल, अवधेश कुमार, संजीव गोयल, शरद जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षरता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विशेष शिविर के छठे दिन साक्षरता अभियान चलाया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने किया। स्वयं सेवकों और सेविकाओं ने आसपास के घरों में जाकर महिलाओं, बच्चों और युवतियों को अक्षर ज्ञान कराया। छात्रों ने लोगों को शिक्षा के प्रति महत्व बताया। कार्यक्रम में डॉ बबीता गुप्ता, डॉ निशा अग्रवाल, डॉ गौरव यादव, धीरज गिरधर, मनीष गर्ग, संजीव गर्ग, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed