फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तीन तलाक के समर्थन में महिलाओं का प्रदर्शन

तीन तलाक के समर्थन में महिलाओं का प्रदर्शन

Mon, 29 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक के समर्थन में  महिलाओं का प्रदर्शन
तीन तलाक के समर्थन में महिलाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तीन तलाक पर राज्यसभा में बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने नगर में रोड शो करने के साथ ही शिवचौक पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन से पूर्व सैकड़ों महिलाएं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सुनीता मलिक और रूबी गजनी एडवोकेट के नेतृत्व में नगर के टाउनहाल मैदान में एकत्र हुई। यहां से जुलूस के रूप में महिलाएं तीन तलाक बिल पर मोदी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं का नारा लगाते हुए शिवचौक पर पहुंची। यहां महिलाओं ने बिल के समर्थन में नारेबाजी की और राज्यसभा में इसका विरोध करने पर विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। रूबी ने कहा कि ये बिल मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के घोर उत्पीड़न से निजात दिलाने वाला है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। तीन साल की जेल का जो प्रावधान है, उससे भी सख्त व्यवस्था की जानी चाहिए थी, ताकि कोई महिला का उत्पीड़न न कर पाए। प्रदर्शन में डॉ एस समर गजनी, मुन्नी, सुनीता मलिक, रूबी गजनी, डॉ तसलीम अहमद राणा, डॉ लईक सईद, शीबा, वसीला, हाशमी, रूबीना, आयशा, जरीना, जैबुननिशा सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed