फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नशीली चाय पिला कर ई-रिक्शा लूटी

नशीली चाय पिला कर ई-रिक्शा लूटी

Thu, 04 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
नशीली चाय पिला  कर ई-रिक्शा लूटी
मुजफ्फरनगर। सवारी बनकर बैठे जहरखुरानी गिरोह के दो बदमाशों ने चालक को नशीली चाय पिला कर ई-रिक्शा और नगदी लूट ली। होश आने पर पीड़ित ने पुलिस को इस बाबत जानकारी दी। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गांव मंधेड़ा निवासी शुभम के साथ यह घटना हुई। वह शहर में ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार दो जनवरी को वह जब बालाजी धाम मंदिर के पास पहुंचा तो वहां दो खड़े दो युवकों ने उससे जानसठ अड्डे पर चलने की बात कही। दोनों उसकी ई-रिक्शा में बैठ गए। रास्ते में युवकों ने शुभम से बातचीत करनी शुरू कर दी। एक स्थान पर चाय पीने की बात कहते हुए रुक गए। आरोप है कि उन्होंने उसे नशीली चाय पिला दी। जिसे पीने से वह अचेत हो गया। इसके बाद दोनों युवक उससे ई-रिक्शा, 2500 की नगदी, मोबाइल लूटकर फरार हो गए। काफी देर बाद उसे होश आया। उसने अन्य लोगों से फोन लेकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उसका उपचार कराया। इसके बाद पीड़ित ने परिजनों के साथ नईमंडी कोतवाली पहुंचकर इस संबंध में तहरीर दी। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed