फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तीसरी आंख की पहरेदारी में आई तहसील

तीसरी आंख की पहरेदारी में आई तहसील

Tue, 02 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
तीसरी आंख की पहरेदारी में आई तहसील
सीसीटीवी कैमरे की नजर में तहसील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
तहसीलों में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायतें आती हैं। तहसीलकर्मियों और अफसरों पर कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप यदा-कदा लगते रहते हैं। तहसीलों के कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से तीसरी आंख का पहरा लगाने की योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत साल के पहले ही दिन तहसील सदर में डीएम ने ऑनलाइन सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया।

बता दें कि सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान थानों और तहसीलों को भ्रष्टाचार के कथित आरोपों से बचाने और कार्य के प्रति पारदर्शिता लाने के लिए सीसीटीवी से लैस करने की योजना शुरू की गई थी। इसके पहले चरण में सूबे के सभी थानों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया। सूबे में सत्ता बदली तो योगी सरकार ने तहसीलों की व्यवस्था सुधारने का कदम बढ़ाया है। इसी कड़ी में नए साल के पहले दिन सोमवार को तहसील सदर में डीएम जीएस प्रियदर्शी ने ऑनलाइन सीसीटीवी कंट्रोल रूम और नवनिर्मित तहसीलदार सदर कार्यकक्ष का उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि सीसीटीवी कंट्रोल रूम खुलने से तहसील में कार्य के प्रति पारदर्शिता आएगी और अधिकारी, कर्मचारी भी अपने कर्तव्य एवं ड्यूटी के प्रति जिम्मेदार बनेंगे। उन्होंने बताया कि इस कंट्रोल रूम को इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन किया गया है और तहसील सदर में सभी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर इससे जोड़ा गया है। तहसील में 16 कैमरे लगाए गए हैं। ये नेटवर्क 24 घंटे काम करेगा। इसके माध्यम से देश के किसी भी कोने से तहसील सदर में हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। इस अवसर पर एसडीएम कुमार धर्मेंद्र, तहसीलदार सदर रंजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed