{"_id":"5a47da974f1c1b193e8bba9f","slug":"171514658455-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड को सिखाया तंबू निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड को सिखाया तंबू निर्माण
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। महेश ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्काउट-गाइड शिविर का शनिवार को समापन हो गया। त्रिदिवसीय शिविर में विद्यार्थियों को मीनार, तंबू निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में प्रशिक्षक भारत भूषण अरोरा, रेनू गर्ग और अरुण धीमान ने छात्र-छात्राओं को गांठें बंधन, नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, इतिहास, व्यायाम, मीनार बनाना, तंबू निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा आदि के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि राजीव गौतम ने कहा कि प्रशिक्षण से राष्ट्र प्रेम की शिक्षा मिलती है। राष्ट्रहित में कार्य करते हुए हम सबको राष्ट्र निर्माण के लिए काम करना है। प्रधानाचार्य लक्ष्मी अरोरा ने कहा कि शिविर में हमें सिखाता है कि हम किस प्रकार अनुशासन में रहकर राष्ट्रहित के कार्य करें। आशीष, सार्थक, आर्यन, स्नेहा, कुलदीप, शिवानी, रोहित, नेहा, आकर्षण, सुमन, रुद्र, रितिक, मन्नू सैनी आदि रहे।