फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रंप के मंसूबों को कामयाब नहीं देगा मुसलमान

ट्रंप के मंसूबों को कामयाब नहीं देगा मुसलमान

Fri, 22 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रंप के मंसूबों को कामयाब नहीं देगा मुसलमान
ट्रंप के मंसूबों को कामयाब नहीं देगा मुसलमान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा किबला-ए-अव्वल मस्जिद अक्शा के खिलाफ रची जा रही साजिश के विरोध में जमीयत-उलमा के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। बाइक रैलियां निकालकर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

जमियत उलमा-ए-हिंद के जिला महासचिव कारी जाकिर हुसैन कासमी के नेतृत्व में महमूदनगर और सरवट में कार्यकर्ताओं की बाइक रैलियों को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि जमियत के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी के आह्वान पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद अमेरिका के विरोध में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। रैली शहर के कई हिस्सों से निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि खालापार स्थित फक्खरशाह चौक पर एकत्र होकर जुलूस के रूप में मीनाक्षी चौक होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमेरिका मुसलमानों के किबला-ए-अव्वल मस्जिद अक्शा को इस्राराइल के अधीन करने की साजिश रच रहा है, जिसके चलते यरुशलम को इस्राराइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने का प्रयास कर रहा है। अमेरिका की इस साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। रैली के दौरान मुफ्ती इकबाल, अब्दुल माजिद, मौलाना खालिक, कारी नौशाद, हाजी अंजुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed