{"_id":"5a3566c84f1c1bc5668b55ba","slug":"171513449160-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को दें सरकारी सुविधाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को दें सरकारी सुविधाओं का लाभ
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए गरीब लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिन घरों की मुखिया महिलाएं हैं, उनका बिजली का बिल माफ किया जाए। ग्राम वहलना में निराश्रित महिलाओं का रुका पुराना बिल माफ किया जाए। जिन महिलाओं की आयु 60 साल से ऊपर है, उन्हें पेंशन दी जाए, जिनके मकान टूटे हैं, उनको मरम्मत का पैसा दिया जाए। उज्ज्वला योजना में पात्र लोगों को गैस सिलेंडर दिए जाएं। ग्राम वहलना में श्मशान घाट का निर्माण कराया जाए। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में गीताजंलि सिंह, नवीन कंसल, हिमांशु शर्मा, प्रवेश कुमार, साक्षी वर्मा, सावित्री देवी, संतरी, मनोज कुमार, अंकुर, अंबरीश त्यागी, मनोज कुमार आदि रहे।