फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: डीएम

विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: डीएम

Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: डीएम
विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि विकास कार्यों में शिथिलता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन से संचालित समस्त योजनाओं का लाभ समाज के पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएं। जनपद में किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण खुद भी करें और थर्ड पार्टी से निरीक्षण भी कराएं। विकास कार्य समय सीमा के अंतर्गत और मानकों के अनुसार होने चाहिए। अवैध कब्जे की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें।

विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने खतौली के ट्रामा सेंटर की समीक्षा की, जिसमें बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए गए। उन्होंने अरबन क्षेत्रों में नेहरू नेत्र चिकित्सालय की भी समीक्षा की। इसके अलावा 102 और 108 एंबुलेंस की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सूचना के 15-20 मिनट के अंतराल पर गाड़ियां पहुंचें। संस्थागत प्रसवों में इजाफा होना चाहिए। टीकाकरण के अंतर्गत बर्थ डोज के साथ-साथ ही अन्य सभी आवश्यक टीके बच्चों को दिए जाएं। डीएम ने अधूरे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। जिले के बघरा, सिसौली एवं तुगलकपुर में बन रही सीएचसी के निरीक्षण के निर्देश दिए और 10 दिन के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को सीएमओ से कहा। डीएम ने छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करने के बाद डीआईओएस से संस्थावार जानकारी मांगी। जनपद के अधिक संख्या वाले कॉलेजों की प्रतिपूर्ति की जांच की जिम्मेदारी तीन अफसरों को सौंपी। वृद्धावस्था पेंशन में सभी पात्रों को आवेदन कराकर योजना का लाभ दिए जाने के लिए कहा। सभी बीडीओ अपने सचिवों को निर्देश दें कि सभी पात्र वृद्धों से ऑनलाइन आवेदन कराएं। उन्होंने दिव्यांग पेंशन की भी समीक्षा की। पात्रों को आधार से लिंक कराने के निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि यूनिफार्म एवं किताबों के वितरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि जूता वितरण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिए जाना वाला मिड-डे-मील गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त डीएम ने गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। विद्युत आपूर्ति सहित ट्रांसफार्मर बदले जाने की भी समीक्षा की। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध करने के निर्देश दिए। सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल, सीएमओ पीएस मिश्रा, डीसीओ ओमप्रकाश, बीएसए चंद्रकेेश यादव, डीडीओ मोतीलाल व्यास सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed