फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा को काम करुंगी: अंजू

महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा को काम करुंगी: अंजू

Mon, 11 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा को काम करुंगी: अंजू
महिलाओं के सम्मान के लिए काम करूंगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नवनियुक्त चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि वह शहर की महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के लिए कार्य करेंगी। पालिका की ओर से भी इस तरह के कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिससे महिलाओं का आत्मबल बढ़े।

व्यापारी सुरक्षा फोरम ने आर्य समाज शहर में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं अब किसी चीज में कम नहीं है। महिलाओं को स्वयं आर्थिक रूप से मजबूत होना होगा। उन्होंने कहा कि चेयरमैन रहते हुए वह महिलाओं के उत्थान के लिए कार्यक्रम चलाएंगी। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करना होगा। यदि कोई छेड़खानी आदि करता है तो उसकी शिकायत करें। पुलिस तत्काल ऐसे मामलों में कार्रवाई करेगी। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने भी विचार रखे। इस अवसर पर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह छात्राओं को कराटे सिखाते है, जिससे वह किसी भी परिस्थिति में मुकाबला कर सके। इस अवसर पर छात्राओं ने कराटे का प्रदर्शन भी किया। संगठने के प्रदेश महामंत्री श्रीमोहन तायल, राहुल गोयल, देवेंद्र चौहान, अमित गोयल बोबी, कंवरपाल वर्मा, मनोज गुप्ता, मनसुख शर्मा, गौरव गर्ग, अनमोल वर्मा, मदनमोहन शर्मा, बिजेंद्र गोयल, विवेक अग्रवाल, ललित बंसल, वेदप्रकाश, सुधीर गोयल, अनिल जैन, संजय सक्सेना, ओमपाल आर्य, विपिन, विजय, संजय मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed