{"_id":"5a2ad24d4f1c1bc9678c0aca","slug":"171512755789-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने ताले तोड़कर मकान खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने ताले तोड़कर मकान खंगाला
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
नगदी-जेवर समेत लाखों उड़ाए
मुजफ्फरनगर। घटना के संबंध में सिविल लाइन के महमूदनगर निवासी मुर्सलीन पुत्र अनीस ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसकी दो पुत्रियों का विवाह होने वाला है जिसके लिए उसने दहेज का सामान एकत्रित किया था। बृहस्पतिवार रात वह मकान के ताले लगाकर परिवार के साथ ससुराल गया था। इसी का फायदा उठाकर चोरो ने रात में मकान का ताला तोड़कर घर में रखी नकदी और सोने चांदी के गहने व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार शुक्रवार सुबह जब लौटा तो उसे घटना का पता चला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है, अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
नशीला पदार्थ सूंघा कर ई-रिक्शा लूटा
मुजफ्फरनगर।
जहरखुरानी गिरोह ने ई रिक्शा चालक को अपना शिकार बना कर उसकी रिक्शा लूट लिया। चालक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। तितावी के गांव बुढीना खुर्द निवासी महेंद्र पुत्र हरफूल शहर में ई-रिक्शा चलाता है। गत दिवस वह शहर में आया था, मगर लौट कर नहीं गया। तलाशने पर महावीर चौक के पास बेहोश पड़ा मिला। उसकी ई रिक्शा, नकदी व मोबाइल फोन गायब था। महेंद्र के पुत्र अनिल ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। होश आने पर उसने बताया कि रिक्शा में बैठी सवारी ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद वे उसकी ई-रिक्शा, नगदी, मोबाइल आदि लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है।
घर में घुसे युवक को दबोचा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के मोहल्ला शिवनगर निवासी अमित कुमार के मकान में शुक्रवार को एक युवक घुस गया और घर में रखा सामान चुराने लगा। परिजनों ने युवक को दबोच कर शोर मचाया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और युवक की जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोपी ने अपना नाम ताज मोहम्मद पुत्र मुल्ला कासिम निवासी सरवट बताया। पुलिस उसे पूछताछ कर रही है।