{"_id":"5a298c574f1c1bca678c0351","slug":"171512672343-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का कलेक्ट्रट में जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का कलेक्ट्रट में जोरदार प्रदर्शन
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ाकर आम उपभोक्ताओं पर भार डाले जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आम जनता को सरकार ने राहत देने के बजाय आहत करने का काम किया है।
सपा कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में बिजली की दरें बढ़ाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी ने कहा कि बीजेपी सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी है। जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। पूर्व मंत्री उमा किरण ने कहा कि प्रदेश सरकार को गरीबों की कोई चिंता नहीं है। आम आदमी इतनी महंगी बिजली के पैसे कहां से देगा। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा सरकार में जनता को अधिक बिजली कम दामों में दी गई। पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आम जनता पर भार डाल दिया है। गरीब आदमी इतनी महंगी बिजली का पैसा कहां से लाएगा। सरकार को गरीबों की कोई चिंता नहीं है।
जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वायदों से मुकर रही है। मौके पर राकेश शर्मा, अमरनाथ पाल, जिया चौधरी, खतौली चेयरमैन जमील अहमद, राशिद सिद्दीकी, अनस खान, अंसार आढ़ती, काजी अरशद, साजिद हसन, वसी अंसारी, मास्टर खुर्शीद अहमद, गौरव जैन, राहुल वर्मा, सत्यवीर प्रजापति, महेश आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन
---------------
उमा बोली, योगी को लेकर करुंगी खुलासा
मुजफ्फरनगर। प्रदेश की पूर्व मंत्री एवं सपा नेता उमा किरण ने प्रदर्शन के दौरान अपने भाषण में दावा किया कि वह मुख्यमंत्री योगी के बारे में बहुत कुछ जानती हैं। वह गोरखपुर की रहने वाली हैं, योगी के बारे में काफी कुछ जानती हैं। जल्द ही इसका खुलासा करेंगी।