{"_id":"5a1c51c64f1c1ba7668b6b91","slug":"171511805382-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानदीप स्कूल की टीम ने जीता फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानदीप स्कूल की टीम ने जीता फाइनल मैच
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानदीप स्कूल की टीम ने जीता फाइनल मैच
मुजफ्फरनगर। लालूखेड़ी के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की टीम ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई है। टीम ने प्रथम प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता टीम को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
शामली के मेपल्स स्पोर्टस एकेडमी में 25 से 29 नवंबर तक सद्भावना ओपन गेम्स आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें ज्ञानदीप वॉलीबाल टीम भी प्रतिभाग कर रही है। सोमवार को टीम ने मेपल्स वॉलीबाल टीम को सेमीफाइनल से बाहर किया। टीम ने फाइनल में जगह बनाकर प्रतिभा दिखाई। फाइनल में टीम का मुकाबला सहारनपुर वॉलीबाल एकेडमी से हुआ, जिसमें ज्ञानदीप की टीम ने मुकाबला जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय निदेशक पीके निर्वाल और प्रधानाचार्य मेघराज सिंह ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। वॉलीबाल कोच विकास कुमार एवं विजय कुमार ने निर्देशन में टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया।