फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अल्ट्रासाउंड की नई तकनीक से अफसर भी हैरान

अल्ट्रासाउंड की नई तकनीक से अफसर भी हैरान

Sun, 12 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड की नई तकनीक से अफसर भी हैरान
अल्ट्रासाउंड की नई तकनीक से अफसर भी हैरान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अल्ट्रासाउंड की नई तकनीक को देखकर अफसर भी हैरान हैं। यहां मशीन छोड़िए, टेबलेट में स्क्रीनिंग कर बेटा या बेटी होने का खुलासा हो रहा है। मौके से मिली टेबलेट में अल्ट्रासाउंड का खास सॉफ्टवेयर पाया गया है, जिसके माध्यम से डॉक्टर लिंग परीक्षण कर रहा था। लिंग परीक्षण को लेकर जिला पर बदनुमा दाग लग गया है।
शामली रोड पर जिस मकान में यह गोरखधंधा होता मिला है, वह आरोपियों ने किराये पर लिया हुआ है। टीम ने किराएदार अन्नू को भी पकड़ा है, जिससे पूछताछ की गई है। खुलासे में चौंकाने वाले तथ्य यह है कि मकान में टीम को अल्ट्रासाउंड मशीन होने का संदेह था। जब छानबीन की गई तो माजरा कुछ और मिला है। यहां एक बेंच पड़ी है, पर्देे लगे हैं। साथ ही पास में पड़ी टेबल पर नामी कंपनी का टेबलेट था। उसके पास ही प्रो क्यूब और ऑयल पड़ा था। जांच में सामने आया है कि सेंसर प्रो क्यूब के माध्यम से आरोपी गर्भवती का अल्ट्रासाउंड करते थे। इसके बाद बेटा और बेटी की पहचान कर कोड वर्ड में उसकी डिटेल साझा की जाती थी।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड की नई तकनीक को देखकर और सुनकर अफसर भी हैरान हैं। एसीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि टेबलेट में एक विशेष प्रकार का सॉफ्टवेयर है, जिसके बलबूते पर अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। यह साफ्टवेयर कहां से खरीदा गया है और किस नाम से चल रहा है। इसकी जांच की जा रही है, उसके बाद असल रहस्य से पर्दा हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी अल्ट्रासाउंड मशीन होने का अंदेशा
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग के साथ पीसीपीएनडीटी टीम ने मकान से मिले टेबलेट और वायरलेस प्रो क्यूब को लेकर इसे मिनी अल्ट्रासाउंड मशीन मान रही है। प्रो क्यूब के बिना अल्ट्रासाउंड नहीं किया जा सकता है। जबकि मौके से मिला जैल भी विशेष किस्म का है, जो कि सामान्य रुप से अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर प्रयोग नहीं होता है।

सवालों में घिरी जिले की पीसीपीएनडीटी टीम
मुजफ्फरनगर। जिले में जिलाधिकारी के निर्देश पर हाल ही में नई पीसीपीएनडीटी टीम का गठन किया गया है, जिसमें नोडल अफसर डॉ एसके अग्रवाल बनाए गए है। कई समाजसेवी महिला, पुरुष के साथ रेडियोलॉजिस्ट भी है। पिछले दो माह में जिले में लिंग परीक्षण होने का यह तीसरा मामला सामने आया है। अगस्त माह में हरियाणा के पानीपत की टीम ने सदर बाजार में लिंग परीक्षण को लेकर छापामारी की थी। जबकि शाहपुर में भी छापेमारी की जा चुकी है। यहां भी एक क्लीनिक पर लिंग परीक्षण होता मिला था। ऐसे में सवाल है कि लगातार बाहरी टीम जिले में लिंग परीक्षण को लेकर कार्रवाई कर रही है, जबकि स्थानीय स्तर पर टीम हाथ पर हाथ रखे बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed