फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कुरथल के ग्रामीण का डीएम दफ्तर पर धरना

कुरथल के ग्रामीण का डीएम दफ्तर पर धरना

Fri, 08 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
कुरथल के ग्रामीण का  डीएम दफ्तर पर धरना
कुरथल के ग्रामीण का डीएम दफ्तर पर धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कुरथल की महिलाओं और ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर पर धरना दिया। डीएम और एसएसपी के नाम प्रार्थना पत्र देकर गुल्लू हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई।
डीएम दफ्तर पर धरने पर बैठे कुरथल निवासी चंद्रसेन ने बताया कि उसके भाई गुलबीर उर्फ गुल्लू की हत्या कर दी गई थी। बुढाना कोतवाली पर 15 जनवरी को हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की तो उसने हाईकोर्ट इलाहाबाद में रिट दायर की। इस बीच मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। क्राइम ब्रांच ने 28 जुलाई को न्यायालय से आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्लयू जारी कराए, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई, जबकि आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों से खतरा बताते हुए उनकी गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


सिपाही समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। रोडवेज परिचालक पर हमले के मामले में पुलिस ने पीड़ित की ओर से यातायात पुलिस के सिपाही समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, कांस्टेबल की ओर से भी परिचालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर डिपो के परिचालक ब्रजमोहन बुधवार दोपहर बस लेकर शुक्रताल जा रहा था। सीओ सिटी ऑफिस के पास ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल सीपी सिंह आदि ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसके विरोध में रोडवेजकर्मियों ने चक्का जाम कर रोडवेज पर हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने ब्रजमोहन शर्मा की तहरीर पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही सीपी सिंह और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed