फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रधानमंत्री आवास की पहली सूची में शहर का एक भी नाम नहीं

प्रधानमंत्री आवास की पहली सूची में शहर का एक भी नाम नहीं

Sun, 20 Aug 2017 02:04 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास की पहली सूची  में शहर का एक भी नाम नहीं
पीएम आवास योजना में 925 को मिलेंगे मकान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली सूची में मुजफ्फरनगर शहर का एक भी नाम नहीं है। जिले भर से मात्र 925 लाभार्थियों की सूची ही सरकार को गई थी, जो स्वीकृत हो गई है। इनमें 743 आवास छह नगर पंचायतों और 182 जिले के आवास जिले के गांवों में बनेंगे। लाभार्थियों का पैसा स्वीकृत करते हुए सरकार ने दिसंबर 2018 तक आवास का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक प्रत्येक बेघर को आवास का वादा किया है। केंद्र सरकार ने जिला प्रशासन से तत्काल में उन लाभार्थियों की सूची मांगी है, जिनकी जांच पूरी हो चुकी है। आनन-फानन में जांच कर रहे एनजीओ से सूची मांगी गई। जांच कर रही नोएडा की एनजीओ छह नगर पंचायतों में सिर्फ 743 की ही सूची दे पाई। इसमें सिसौली में 98, भोकरहेडी में 112, मीरापुर में 117, पुरकाजी में 123, जानसठ में 94, शाहपुर में 199 आवास स्वीकृत हुए हैं। मुजफ्फरनगर शहर का सूची में एक भी आवास नहीं है, जबकि यहां सबसे ज्यादा लगभग 40 हजार लोगों ने आवेदन किए है। डूडा के परियोजना अधिकारी धनप्रकाश ने बताया कि सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे पूरा हो जाएगा तो दूसरी सूची भी सरकार को भेज दी जाएगी। जिले के 498 गांवों में से केवल 182 परिवारों को ही पीएम आवास योजना में शामिल किया गया है। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में सर्वे चल रहा है। जिन 182 की सूची भेजी गई है, यह 2012 के सर्वे के अनुसार है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में आवास को मिलेंगे ढाई लाख
मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में एक आवास के लिए ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे। इसमें डेढ़ लाख केंद्र और एक लाख राज्य सरकार देगी। ग्रामीण क्षेत्र में आवास के लिए एक लाख बीस हजार ही मिल पाएंगे। अविवाहित बच्चे को अलग से आवास नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे नहीं हुआ पूरा
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना का शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का सर्वे बड़ी ही धीमी गति से चल रहा है। केंद्र सरकार एक घर के सर्वे के लिए कंपनी को 3200 रुपए दे रही है। इसके बाद भी कंपनी अनुभवहीन लोगों से काम करा रही है। ऐसे लोगों को पांच से दस हजार रुपये महीना दिए जा रहे हैं। कंपनी करोड़ों कमाने के चक्कर में सरकार की योजना को पलीता लगाने में लगी है। लखनऊ में बैठे सूडा के अफसरों और कंपनी के बीच खेल चल रहा है, जो सूची केंद्र को भेजी गई उसकी जांच भी परिपूर्ण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed