फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दंगल में पहलावनों ने दिखाया दमखम

दंगल में पहलावनों ने दिखाया दमखम

Fri, 18 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
दंगल में पहलावनों ने दिखाया दमखम
दंगल में पहलवानों ने जोरआजमाइश की
विज्ञापन

मंसूरपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गांव दूधाहेड़ी में हुए दो दिवसीय दंगल में पहलवानों ने दांव पेंच के जौहर दिखाए। दाहा के पहलवान विनोद ने राहुल मलकपुर को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। इस कुश्ती को दंगल की सर्वश्रेष्ठ कुश्ती का इनाम दिया गया।

दूधाहेड़ी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित दंगल का उद्घाटन करते हुए जागन राठी ने कहा कि भारत में प्राचीन समय से ही कुश्ती के प्रति लोगों का आकर्षण रहा है। यह गांव की मिट्टी से जुड़ा खेल है। इसी मिट्टी से निकल कर पहलवानों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है। कुश्ती से शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है। दंगल में हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने भाग लिया, जिसमें विनोद दाहा ने राहुल मलकपुर को हराकर 6100 रुपये तथा शील्ड पर कब्जा किया। वहीं, चंदगीराम अखाड़ा दिल्ली के पहलवान अर्जुन को पटखनी देकर हनुमान अखाड़ा दिल्ली के पहवान रविंद्र विजयी रहे। मुनेश पचैंडा ने सुनील दिल्ली को हराया। भूरा ने देवेंद्र बागपत को हराया। संचालन जिला कुश्ती कोच जितेंद्र ने किया। जयविंद्र फौजी, जागन राठी, शोकेंद्र प्रधान, संजीव राठी, सुखलाल, पंकज राठी, रतन खलीफा, सुशील कुमार, देवराज पंवार, हरेंद्र राठी, संजय राठी, निर्दोश कोच आदि का सहयोग रहा। इंस्पेक्टर मंसूरपुर केपीएस चाहल ने विजेता पहलवान विनोद दाहा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed