फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हर्षप्रीत सहरावत थाईलैंड में जोर आजमाईश करेगा

हर्षप्रीत सहरावत थाईलैंड में जोर आजमाईश करेगा

Wed, 28 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
हर्षप्रीत सहरावत थाईलैंड में जोर आजमाईश करेगा
थाईलैंड में जोर आजमाइश करेगा बॉक्सर हर्षप्रीत
विज्ञापन

मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चौक में किसान परिवार में जन्मे हर्षप्रीत ने बाक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के दस सदस्य टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ी हर्षप्रीत सुपर हैवीवेट में थाईलैंड देश में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा।
सतीश सहरावत किसान परिवार से ताल्लुक रखता हैं और खेलों के प्रति उसकी समर्पित भावना युवाओं के लिए प्रेरणा के अनुरूप है। पिछले छह वर्ष से हरियाणा में किसान परिवार अपने बेटे को बाक्सिंग की कोचिंग करा रहे हैं। एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिप भारतीय टीम के कोच मनोहरन ने बताया कि एशिया महाद्वीप की 55 टीम प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिसका आयोजन थाईलैंड के शहर बैंकाक में किया जाएगा।
विज्ञापन

जिसमें भारत देश की ओर से 49 केजी में सचिन, 52 में सुदीप, 56 में ऐताश मोहम्मद खान, 60 में अंकित, 64 में आकाश, 69 में नवीन बोरा, 75 में सचिन, 81 में आशीष, 91 में हिम्मत सिंह और 91+ में सुपर हैवीवेट में हर्षप्रीत प्रतिनिधित्व करेगा। हर्षप्रीत की इस उपलब्धि को लेकर जनपद और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed