फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पर्यावरण की खुशहाली के लिए लगाए पौधे

पर्यावरण की खुशहाली के लिए लगाए पौधे

Fri, 23 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण की खुशहाली  के लिए लगाए पौधे
पर्यावरण की खुशहाली के लिए लगाएं पौधे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पर्यावरण को खुशहाल बनाने के लिए पौधे रोपना बेहद जरूरी है। श्रीपरमधाम न्यास के अनुयायियों ने क्रांति गुरु चंद्रमोहन का जन्मदिवस पौधारोपण दिवस के रूप में मनाया। अनुयायियों ने सवा लाख पौधे रोपने के महायज्ञ का शुभारंभ किया।

भोपा रोड विश्वकर्मा चौक पर कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। इसके बाद छायादार और फलदार पौधों को रोपा गया। लोकपाल शशिपाल ने कहा कि जैसे वृक्षों से पर्यावरण खुशहाल होता है, अध्यात्म का पहला सूत्र प्रकृति प्रेम है। हमें हृदय से प्रकृति से प्रेम करना चाहिए, क्योंकि वृक्ष साक्षात शंकर हैं, पशुपति नाथ हैं अर्थात पशुओं को पालने वाला है। इसके बाद अनुयायियों ने पेड़-पौधों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शरीर पर स्लोगन लिखे और रैली निकाली। यह भी जानकारी दी गई कि हरियाली उगाने से ही शुद्ध और स्वच्छ वायु मिलेगी। महायज्ञ का आगाज कर अनुयायियों ने शुक्रताल गौशाला परमधाम, बघरा, मंसूरपुर, खतौली, मोरना, पुरकाजी, चरथावल, भोपा में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में पूनम, नीरज, संगीता, नेहा, अलका, सुनीता, अनीता, रुचि, सुधा, अमित, पद्म सिंह, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed