{"_id":"59442fe04f1c1b40718b4a4b","slug":"171497640928-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य अधिकारी को ईओ का चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य अधिकारी को ईओ का चार्ज
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद में ईओ अजीत सिंह के कार्यमुक्त होने के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी को चार्ज दिया गया है। चर्चा यह है कि बाहर से कोई ईओ यहां आना नहीं चाहता है। मौजूदा हालात में पालिका में जिस तरह की मारामारी मची है, ऐसे में कोई खुद को नहीं फंसाना चाहता है।
नगर पालिका में 19 करोड़ के टेंडर प्रतिदिन एक नया गुल खिला रहे हैं। अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर दिलाने के लिए नेता किसी भी चाल से पीछे नहीं हट रहे हैं। राज्य वित्त आदि के 19 करोड़ पर सबकी नजर है। नेताओं से लेकर अफसर तक गिद्ध दृष्टि गड़ाए हुए हैं। चेयरमैन के अधिकार सीज कराने के बाद ईओ अजीत सिंह को भी किनारे कर दिया गया। नेताओं की सत्ता और शासन में हनक साफ दिखाई दे रही है। ईओ अजीत सिंह का कार्यमुक्त कराने के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी को ईओ का कार्यभार सौंपा गया है। कई जनप्रतिनिधियों का पालिका में सीधा हस्तक्षेप है, ऐसे हालात में यह नहीं लग रहा है कि राठी लंबे समय तक कार्य कर पाएंगे। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पालिका की राजनीति में आगे क्या होगा।