{"_id":"61f0351755a0e71d7d63307c","slug":"168-corona-infected-and-found-including-two-children-muzaffarnagar-news-mrt574711181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों समेत कोरोना संक्रमण के 168 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों समेत कोरोना संक्रमण के 168 मामले
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की जांच करता स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। दो बच्चों सहित 168 लोग कोरोना संक्रमित मिले। एक व्यक्ति को गंभीर हालत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में सक्रिय केस की संख्या 2153 पर पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि मंगलवार को जिलेभर में कांटेक्ट ट्रेसिंग अभियान चलाया गया। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच की गई। शाम चार बजे तक जारी रिपोर्ट में 168 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच साल से कम उम्र के दो बच्चे भी है। वर्तमान में बच्चों की संख्या 43 पर पहुंच गई है। जिले में सक्रिय केस 2153 हो गए हैं। कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने के कारण 271 लोगों को कोरोना मुक्त घोषित किया गया। सीएमओ ने बताया कि जिले में जगह-जगह कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए कार्य किया गया है। अभियान गणतंत्र दिवस पर भी जारी रहेगा।
इनसेट
कराई गई 1357 जांच
मंगलवार को कोरोना संक्रमण की जिले में 1357 जांच कराई गई है। इनमें आरटीपीसीआर 677 और एंटीजन 680 जांच हुई है। सीएमओ ने बताया कि जांच की रफ्तार बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
रैंडम जांच में मिले 74 मरीज
कोरोना संक्रमण के लिए कराई गई रैंडम जांच में 74 मरीज मिले हैं। इसके अलावा कांटेक्ट ट्रेसिंग वाले 94 मरीज मिले। इनमें होम आइसोलेशन में 167 मरीज रखे गए हैं।
इनसेट
कब कितनी जांच, कितने मिले संक्रमित
तिथि जांच पॉजिटिव
25 जनवरी 1357 168
24 जनवरी 1582 166
23 जनवरी 445 163
22 जनवरी 1314 191
21 जनवरी 2049 244
20 जनवरी 2252 485