{"_id":"60d2314c8ebc3e325868d4a7","slug":"16296-people-vaccinated-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt544015352","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में हुआ 16296 लोगों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में हुआ 16296 लोगों का टीकाकरण
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी बरातघर में वैक्सीनेशन कैंप में टीकाकरण करती स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जनपद में हुआ 16296 लोगों का टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में मंगलवार को 16296 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 92 टीकाकरण केंद्रों पर 14376 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 13683 लोगों को प्रथम टीका लगाया गया तथा 693 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ ने बताया कि जनपद में ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 1920 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है।
युवा पंजाबी संगठन ने गांधी कॉलोनी बरातघर में दूसरे दिन 460 लोगों का वैक्सीनेशन कराया।
कार्यक्रम के विशेष सहयोगी विजय वर्मा एवं राहुल गोयल ने बताया कि संगठन के चेयरमैन अजय ग्रोवर, अध्यक्ष नीरज मुंजाल, सचिव रितेश नागपाल, कोषाध्यक्ष अमित खन्ना के सहयोग से यहां अभियान चलाया गया। आम आदमी को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया गया। वैक्सीनेशन कार्यक्रम 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए था। बीकॉम की छात्रा श्रुति गुप्ता, एमए प्रथम वर्ष की छात्रा मोनिका अरोरा, सरवट गांव के छात्र शिशुपाल एवं अनेकों नौजवानों ने सरकार द्वारा मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीनेशन करने के लिए सीएमओ एमएस फौजदार एवं नोडल अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की प्रशंसा की। कार्यक्रम में कुलदीप कपिल, शोभित, श्रवण गुप्ता, संजय काका, नितेश बक्शी, प्रशांत मक्कड़, कपिल पाल, संजय, चन्नी बेदी, नवदीप चड्ढा, गगनदीप, भारत धमीजा, भारत अरोरा, बृजमोहन ढींगरा, कपिल, शानू आदि लोग उपस्थित रहे।