फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राहुल की मौत के मामले में जांच शुरु

राहुल की मौत के मामले में जांच शुरु

Mon, 29 Apr 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
राहुल की मौत के मामले में जांच शुरु
राहुल की मौत के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन

पुरकाजी। चार दिन पूर्व बाग में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस के शक की सुई गांव के ही दो लोगों पर घूम रही है। पुलिस गांव के युवक और युवती को लेकर पूछताछ कर रही है। पुरकाजी के गांव भोजाहेड़ी निवासी युवक राहुल 23 अप्रैल को अपने घर से हिमाचल प्रदेश अपनी नौकरी पर जाने की बात कह गया था। मगर वह वहां नहीं पहुंचा। हिमाचल प्रदेश में उसके नहीं पहुंचने पर परिजनों को उसके दोस्तों ने जानकारी दी। परिजनों ने उसकी तलाश की तो राहुल का शव तीन दिन बाद 26 अप्रैल को गांव के निकट ही एक बाग में पड़ा मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सूचना दर्ज की थी। अभी तक पुलिस को घटना में कोई मुख्य बिंदु हाथ नहीं लग पाया है। सोमवार को पुलिस ने मृतक के भाई के गांव के ही एक दोस्त और गांव की ही एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान मृतक और युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। मृतक के परिजनों का कहना है कि जिस युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसका राहुल की मौत से कोई लेना देना नहीं है। वह हमारे परिवार का एक सदस्य है, पुलिस बेवजह उसे परेशान कर रही है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि शक के आधार पर युवक व युवती को थाने पूछताछ के लिए बुलाया था। युवती को पूछताछ के बाद वापस भेज दिया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।


विवाहिता की हत्या के मामले में एक आरोपी को जेल भेजा
पुरकाजी। पुलिस ने चार माह पूर्व गांव गोधना में हुई एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत की घटना में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 15 जनवरी को गांव गोधना में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, जिसमें मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस तीन आरोपियों को पहले जेल भेज चुकी है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी मोनू को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी फरार चल रहा है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed