फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   योग से मिलेगा आध्यात्म का मार्ग : आर्य

योग से मिलेगा आध्यात्म का मार्ग : आर्य

Mon, 08 Apr 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
योग से मिलेगा आध्यात्म का मार्ग : आर्य
योग से मिलेगा अध्यात्म का मार्ग : आर्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के स्थापना दिवस पर साधक और साधिकाओं ने समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि योग अध्यात्म का मार्ग प्रशस्त करता है। योग से मोक्ष प्राप्ति संभव है।

शहर के मुहल्ला गऊशाला स्थित ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल के योग केंद्र पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि भारत की वैदिक संस्कृति की योग विद्या ऋषि-मुनियों की अमूल्य देन है। चित्त की वृत्तियों पर नियंत्रण ही योग है। युवा योग और यज्ञ को जीवन में अपनाएं। केंद्र प्रमुख राज सिंह पुंडीर ने कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से शरीर की समस्त प्रणालियां सुचारु रुप से कार्य करती है। विजातीय तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं। पाचन और निष्कासन सरल एवं सहज होता है। समस्त असाध्य रोगों का एकमात्र उपचार योग है। योगाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि भारतीय योग संस्थान की देश-विदेश में 3500 नि:शुल्क योग कक्षाएं संचालित हैं। सबका जीवन स्वस्थ रहे, यही संस्था का ध्येय है। जिला प्रधान पवन सिंह बालियान, यज्ञदत्त आर्य, रजनी मलिक, बेबी सैनी, सरिता धीमान ने योग व ईश्वर भक्ति गीत प्रस्तुत किए। योग साधना का प्रारंभ अर्चना सिंह ने ओम ध्वनि तथा गायत्री मंत्र से किया। प्रशिक्षकों ने योगासन कराए। लोकतंत्र के महापर्व पर सैकड़ों लोगों ने 11 अप्रैल के लोकसभा चुनाव में मतदान का संकल्प भी लिया। इस मौके पर विपिन शर्मा, राजीव रघुवंशी, ऋषिपाल, सत्यवीर पंवार, राज मोहन, अशोक कुमार, डॉ जीत सिंह तोमर, राजेंद्र कांबोज, पंकज कुमार, मुनेश देवी, रेखा शर्मा, रितु, सुदेश, कामेश मलिक, अंकुर मान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला बार संघ के पूर्व महासचिव ओम सिंह तोमर एवं संचालन सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed