{"_id":"5c89519dbdec2213ed0cb212","slug":"161552503197-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन में लापरवाही बरतने वाले कार्रवाई को तैयार रहें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन में लापरवाही बरतने वाले कार्रवाई को तैयार रहें: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘निर्वाचन में लापरवाही तो कार्रवाई को रहें तैयार’
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में उड़न दस्ते का गठन किया गया है। चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अपने जिले में भारी मात्रा में लाई जाने वाली नकदी, अवैध शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों इत्यादि की आवाजाही पर निगरानी रखी जाएगी। स्थैतिक निगरानी टीम में मजिस्ट्रेट एवं उड़न दस्ते का गठन हो गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्थैतिक निगरानी टीम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशों के आधार पर काम करेगी। टीम को प्रतिदिन की रिपोर्ट निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनुदेशों के साथ संग्रह दस्तावेज और रिपोर्ट एडीएम प्रशासन को देनी होगी। कलेक्ट्रेट परिसर में आशुलिपिक दिनेश कुमार के पास रिपोर्ट देनी होगी। उन्होंने कहा कि स्थैतिक निगरानी टीम में नियुक्त प्रभारी अधिकारी अपनी दी गयी ड्यूटी को गंभीरता एवं समय अंतर्गत संपूर्ण कराएं। जब तक अगली ड्यूटी का प्रभारी अधिकारी नहीं आता है तब तक अपना क्षेत्र नहीं छोड़ेंगे। समस्त प्रभारी अधिकारी अपनी टीम के पुलिस कार्मिक एवं वीडियोग्राफर तथा वाहन चालक सामंजस्य बनाए रखेंगे। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही कर्तव्यविमुखता को गंभीरता से लिया जाएगा तथा लोक प्रतिनिधि अधिनियम 1951 की सुसंगत धारा एवं निर्वाचन नियमों के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जायेगी।