{"_id":"5c82bd35bdec22140b208d75","slug":"161552071989-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख किसानों के खातों में पैसा भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख किसानों के खातों में पैसा भेजने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लाख किसानों के खातों में जाएगी धनराशि
मुजफ्फरनगर। आचार संहिता लगने से पहले जिले के दो लाख किसानों के खातों में सरकार दो-दो हजार रुपये भेजने की तैयारी कर रही है। जिले से 2.20 लाख किसानों के नाम फीड कर शासन को भेजे गए हैं, इनमें से दो लाख के खातों में अगले तीन दिन में पैसा आने की उम्मीद है। 50 हजार किसानों के खातों में पैसा पहले ही आ चुका है।
चुनाव से पहले प्रदेश सरकार किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का पैसा जारी करने की तैयारी में है। प्रतिदिन का डाटा शासन को भेजा जा रहा है। जिले में कुल तीन लाख 80 हजार दस किसान हैं। इनमें लगभग ढाई लाख किसान ऐसे हैं, जो पात्रता की श्रेणी में आ रहे हैं। पात्रता चयन और डाटा फीडिंग का काम जिले की सभी तहसीलों में चल रहा है। जिले में अब तक दो लाख 18 हजार 847 किसानों का डाटा शासन को भेजा जा चुका है। शासन से जिले के 50 हजार 143 किसानों के खातों में बीते सप्ताह पैसा जारी हो चुका है, बाकी किसानों के खातों में आगामी तीन दिनों में पैसा जारी करने की तैयारी शासन स्तर पर चल रही है। जिले में कुल 939 गांव हैं, जिनमें 737 राजस्व ग्राम हैं और 498 ग्राम पंचायत हैं, इनमें पात्र किसानों के चयन का कार्य एक साथ चल रहा है। सीडीओ अर्चना वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन का डाटा फीड करने के बाद शासन को सूचना भेजी जा रही है। शासन स्तर पर किसानों के खातों की जांच आदि का कार्य हो रहा है। जिन किसानों का डाटा भेज दिया गया है, उनमें से अधिकतम का पैसा आचार संहिता लगने से पहले उनके खातों में आ सकता है। पहली किश्त के रूप में प्रत्येक किसान को दो हजार रुपये दिया जा रहा है। लगभग दो लाख बीस हजार किसानों का डाटा फीड हो चुका है, इसमें से जांच के बाद दो लाख किसानों के खातों में पैसा जारी हो सकता है।
ब्लाक किसानों की संख्या
बघरा 21830
बुढ़ाना 27598
चरथावल 26059
जानसठ 25252
खतौली 37587
मोरना 20398
कूकड़ा 20267
पुरकाजी 19427
शाहपुर 20431