{"_id":"5c816cc9bdec2214161d473d","slug":"161551985865-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनेंगे त्यौहार: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनेंगे त्यौहार: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनेंगे त्योहार: डीएम
मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि सभी त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे। उन्होंने अफसरों से कहा कि होली का पर्व घटनारहित सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। जनपद की परंपरा रही है कि सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के त्योहारों में अपनी भागीदारी निभाते हैं।
जिला पंचायत के सभागार में डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी सुधीर कुमार ने होली को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि महिलाओं से छेड़खानी किसी भी दशा में बर्दाश्त नही होगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। होली के पर्व पर अवैध शराब की बिक्री न होने पाए। अवैध शराब की बिक्री करने वाले लोगों को चिह्नित कर उन्हेें पाबंद करें। जिन गांवों मे अवैध शराब बनायी जा रही है वहां पर धरपकड़ की जाए और अवैध शराब को नष्ट कराया जाए। होली के दिन पूर्णत: ठेके बंद होने चाहिए। एसीएमओ को निर्देश दिए कि डाक्टरों की टीम होली के पर्व पर तैनात रहेगी और एंबुलेंस भी क्रियाशील रखी जाए। प्रत्येक सीएचसी तथा पीएचसी में डाक्टर की ड्यूटी रहे। अफसर होलिका दहन स्थलों का भ्रमण कर लें। कहीं कोई विवाद नहीं होना चाहिए यदि कहीं विवाद की स्थिति है तो उसका पहले ही निराकरण करना सुनिश्चित करें। होलिका दहन होने वाले स्थानों के निकट जर्जर तारों को तत्काल बदलने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए। नगर पालिका को पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। होलिका दहन के स्थानों की साफ-सफाई कराने और कली चूने का छिड़काव करने के लिए कहा।
एसएसपी सुधीर कुमार ने कहा कि अधिकारीगण संवेदनशील होकर अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे और क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनके संपर्क में रहेंगे। थानाध्यक्ष भी ग्राम प्रहरी का नंबर प्राप्त कर लें। ग्राम प्रहरियों को भी जिम्मेदारी सौपी जाए उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करें। जनता के बीच विश्वास कायम करें और समस्या पैदा करने वाले तथा अराजक तत्वों को सक्षम धाराओं में पाबंद करें। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाएं। इसके अतिरिक्त 100 डायल अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेगी और सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचेगी। बैठक में एडीएम आलोक कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, जिले के सभी एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, एसओ मौजूद रहे।