{"_id":"5c758b86bdec2232285b1a61","slug":"161551207302-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मिनट की बारिश और सड़कें बन गईं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मिनट की बारिश और सड़कें बन गईं तालाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। मंगलवार को हुई करीब 20 मिनट की बारिश से नगर में कई जगह सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
शाम करीब पौने चार बजे आसमान काली घटाओं से घिर आया। इसके बाद तेज बारिश पड़ने लगी। करीब 20 मिनट तक बारिश होती रही जिसके चलते सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश गेहूं और गन्ने की फसल के लिए लाभदायक है। देहात क्षेत्र में कई जगहों पर बादल बिन बरसे ही लौट गए तो कहीं अच्छी बारिश होने से किसान खुश हैं। क्योंकि पिछली बारिश के बाद अब किसानों ने गेहूं की फसल में पानी देने की तैयारी आरंभ कर दी थी, लेकिन मंगलवार को हुई बारिश ने उनकी कमी को दूर कर दिया है। वहीं, बारिश होने से तापमान में भी एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि बारिश 12 मिमी रिकार्ड किया गया। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वेधशाला के इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि बुधवार को भी बारिश होने की प्रबल संभावना है।