{"_id":"5c758aa6bdec227367367cfb","slug":"161551207078-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारुल उलूम में दाखिल होने से पहले छात्र दिखाएंगे पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारुल उलूम में दाखिल होने से पहले छात्र दिखाएंगे पहचान पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। छात्रों को अनुशासन में रखने और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने आदेश जारी किया है। जिसके तहत संस्था के छात्रों को बिना वजह इधर उधर न जाने की हिदायत देने के साथ ही हर समय उन्हें जेब में पहचान पत्र रखने को कहा गया है। इतना ही नहीं संस्था में दाखिल होते वक्त उन्हें गेट पर अपना पहचान पत्र दिखाना होगा।
मंगलवार को संस्था के छात्रावास प्रभारी की ओर से चस्पा किए गए आदेश में कहा गया है कि अब रात के समय संस्था दरवाजे समय से बंद किए जाएंगे। इसलिए सभी छात्रों को हिदायत दी जाती है कि वह दारुल उलूम के भीतर ही रहें और बिना वजह इधर उधर न जाएं, साथ ही कहा गया है कि रात के समय संस्था के गेटों पर शनाख्ती कार्ड (पहचान पत्र) चेक करके ही उन्हें भीतर दाखिल होने दिया जाएगा। इसलिए छात्र हर समय पहचान पत्र को अपने पास रखें। इसके लिए दरबानों को लिखित में आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही छात्रों को चेतावनी भी दी गई है कि आदेश का पालन न करने वाले छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।