{"_id":"5c59e2c0bdec2273ed39b63f","slug":"161549394624-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों ने जनता की समस्याओं को सुना
खतौली/जानसठ। तहसील खतौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के नहीं आने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व तहसीलदार ने जनता की शिकायतों को सुना। तहसील दिवस में 45 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। उधर, जानसठ तहसील में एसडीएम विजय कुमार ने शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर ही पहुंचकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में चकबंदी, डोल, पुलिस व राजस्व आदि विभाग की 35 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
हादसे में युवक घायल
जानसठ। गांव तालड़ा निवासी सोनू पुत्र पूरन सिंह मंगलवार को अपनी बाइक से मीरापुर में किसी काम से जा रहा था। गांव मुझेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सोनू घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसके जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पशुओं को बचाने में युवक झुलसा
जानसठ। गांव कवाल निवासी प्रकाश पुत्र भगवानदास के घर में उसकी गाय व एक घोड़ा बंधा हुआ था। घर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में उसके दोनों पशु आ गए। पशुओं को बचाने में प्रकाश बुरी तरह से झुलस गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग को बुझाया तथा परिजनों ने आग में झुलसे प्रकाश को सीएचसी में भर्ती कराया।