फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सऊदी में नौकरी का झांसा देकर 12.50 लाख हड़पे

सऊदी में नौकरी का झांसा देकर 12.50 लाख हड़पे

Sat, 12 Jan 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
सऊदी में नौकरी का झांसा देकर 12.50 लाख हड़पे
मुजफ्फरनगर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। बताया कि मुस्तफाबाद निवासी पांच युवकों को सऊदी अरब में 80 हजार रुपये महीने की नौकरी का झांसा देकर तीन लोगों ने 12.50 लाख रुपये हड़प लिए थे। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ितों ने आरोपियों से रुपये लौटाने का तकादा किया तो उन्हें धक्के देकर भगा दिया था।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी गय्यूर ने बताया कि विगत 25 अगस्त 2018 को छपार के गांव खुड्डा निवासी अकरम, असलम और भोपा के गादला निवासी अब्दुल रहमान ने उन्हें सऊदी अरब में 80 हजार रुपये महीना की नौकरी दिलाने की बात कही। इसके लिए ढाई लाख रुपये का खर्च बताया गया। उनकी बातों में आकर गय्यूर ने 28 अगस्त को खुद के साथ ही अपने दो भाइयों शहजाद व अरशद अली व दो परिचित साजिद व हुसैन अहमद के पासपोर्ट के साथ ही फोटो व सभी के खर्च के कुल 12.50 लाख रुपये आरोपियों को सौंप दिए। पीड़ित के अनुसार, सात सितंबर को आरोपियों ने अरशद व गय्यूर के वीजा व हवाई टिकट कलर कॉपी उन्हें देते हुए दस सितंबर की फ्लाइट होना बताया। इसके लिए दोनों युवक नौ सितंबर की रात दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए, लेकिन आरोपी नहीं आए। उनके मोबाइल भी स्विच ऑफ आते रहे। अगले दिन तक भी उनसे संपर्क नहीं होने पर पीड़ित घर लौट आए। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। पीड़ित के अनुसार 13 अक्तूबर को आरोपियों के घर होने की सूचना पर वे खुड्डा पहुंचे। जहां अकरम व असलम ने उनके साथ हाथापाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। विरोध करने पर उन्हें धमकियां भी दीं। पीड़ित के अनुसार तहरीर दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुकान का शटर तोड़ कर चोरी
रोहाना। चोरों ने एक दुकान का शटर का ताला तोड़कर बैटरी इंवर्टर चुराकर ले गए। रोहाना चौकी क्षेत्र के ग्राम बड़कली निवासी जिलेसिंह बहेड़ी में मेन रोड पर सिंह सिक्योरिटी के नाम से दुकान करता है। जब वह दुकान खोलने आया तो ताला टूटा हुआ मिला। जिसमें से चोरों द्वारा दुकान में रखा बैटरी और इंवर्टर साफ कर दिया। जिसकी पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed