फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसडीम ने बीएलओ की बैठक ली

एसडीम ने बीएलओ की बैठक ली

Mon, 24 Dec 2018 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
एसडीम ने बीएलओ की बैठक ली
काम के प्रति लापरवाही करने पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन

जानसठ। तहसील परिसर में एसडीएम ने खतौली आंशिक व मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ की बैठक लेकर उन्हें चुनाव आयोग से प्राप्त दिशा निर्देश बताते हुए कहा कि वीआईपी व 100 वर्ष आयु पूरी कर चुके मतदाताओं का सत्यापन गंभीरता से करें। कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
सोमवार को तहसील परिसर में एसडीएम विजय कुमार व तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी ने बीएलओ की बैठक लेते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दोनों विधानसभा क्षेत्रों के वीआईपी मतदाताओं व 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं का सत्यापन बड़ी सावधानी व गंभीरता पूर्वक करें। कार्य पूरा होने पर 27 दिसंबर को तहसील परिसर में दो बजे दोनों विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ, राजनीतिक दल व उनके समस्त बूथ अध्यक्षों व सदस्यों की बैठक होगी, जिसमें 2019 के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा तैयार की जा रही मतदाता सूची सभी को दिखाई जाएगी तथा सभी जनप्रतिनिधियों से बैठक में पहुंचकर सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

क्रिसमस डे मनाया
जानसठ। दर्शन विद्यालय में बच्चों ने क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया। बच्चों ने सेंटा क्लाज की वेशभूषा पहन कर बच्चों को टॉफी, खिलौने बांटे। स्कूल प्रबंधक जगमोहन ग्रोवर व प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने बच्चों को क्रिसमिस डे की महत्ता बताते हुए कहा कि हमें सभी धर्मों व उसके महापुरुषों का आदर करना चाहिए। उन्होंने यीशू मसीह के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर आरती, शिवानी, नजमा, रेनू, रचना, राजीव, बिजेंद्र, शालू, हरमिंदर कौर, रंजीत, महेश, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed