{"_id":"5c154caebdec2253ec0c2cbe","slug":"161544899758-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइव रेडियो कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइव रेडियो कार्यक्रम का आयोजन
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर मंत्रणा की
मोरना। शक्ति अपनी बेटियां शीर्षक के तहत आकाशवाणी नजीबाबाद द्वारा लाइव रेडियो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों से जुड़ी महिलाओं, छात्राओं और व्यक्तियों की प्रतिक्रिया एवं सुझाव सीधे प्रसारित किए गए।
शुकतीर्थ स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में आकाशवाणी नजीबाबाद पर महिलाओं व छात्राओं ने महिला सुरक्षा, महिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या, आत्मरक्षा, स्वावलंबन, महिला विकास, महिला स्वास्थ्य सहित महिलाओं से जुड़ी अनेक समस्याओं और उनके निवारण पर अपने विचारों को साझा किया। कई व्यक्तियों ने सामाजिक सोच को बदलने के साथ नारी सम्मान को लेकर अनेक सुझाव दिए। रेडियो पर लाइव कार्यक्रम में अपनी आवाज को सुनकर सभी ने गौरवान्वित महसूस किया। इस मौके पर आकाशवाणी नजीबाबाद के वरिष्ठ उद्घोषक एसके नौटियाल, कृषि जगत कार्यक्रम से जुड़े कंपेयर नरेश पाल सिंह, वन विभाग शुकतीर्थ रेंज के खुर्शीद आलम, शबी हैदर, सुशील शर्मा, भाजपा नेता आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री, प्रधानाचार्य अंकुर कुमार, कल्पना, रीना, अनीता, प्रतिभा राठी, पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह, कंवरपाल सिंह, नीलम, बबीता त्यागी, गीता, ब्रजेश आदि उपस्थित रहे।