{"_id":"5c0c019abdec224151688f32","slug":"161544290714-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीबालाजी धाम पर तैनात रहा पुलिसबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीबालाजी धाम पर तैनात रहा पुलिसबल
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालाजी धाम पर कड़ी चौकसी
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ स्थित हनुमतधाम पर दलितों द्वारा कब्जे के प्रयास संबंधी इनपुट मिलने के बाद शुक्रवार को वहां एसपी देहात आलोक शर्मा के नेतृत्व में पर्याप्त फोर्स लगाई गई थी। हालांकि देर रात तक कोई भी दलित संगठन का व्यक्ति शुकतीर्थ में हनुमतधाम की तरफ नहीं पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। खुफिया विभाग ने शुकतीर्थ के साथ ही शहर के ऐतिहासिक श्रीबालाजी धाम पर भी दलित संगठनों की किसी गतिविधि की आशंका जताई थी। वहीं, हाल ही में शहर के प्राचीन हनुमान मंदिर पर वाल्मीकि क्रांति दल द्वारा कब्जा करने की घटना के बाद उससे जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी बालाजी धाम को अपना अगला निशाना बताया था। इसके चलते शनिवार को एहतियातन बालाजी धाम पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को मंदिर की तरफ जाने नहीं दिया गया। हालांकि शाम तक किसी भी तरह की गतिविधि नहीं मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
पुलिस ऑफिस में चला स्वच्छ भारत अभियान
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस भी केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ गई है, जिसके बाद सभी विभागीय कार्यालयों में सफाई अभियान शुरू किए जाने की औपचारिक घोषणा की गई है। इसी क्रम में शनिवार को अभियान से जुड़ते हुए एसपी देहात आलोक शर्मा के नेतृत्व में सबसे पहले पुलिस ऑफिस पर सफाई अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने पुलिस ऑफिस के प्रांगण में बने लॉन की साफ-सफाई करते हुए घास काटने के साथ ही पेड़ों की भी कटाई-छंटाई की। इसके साथ ही पूरे परिसर की भी सफाई करते हुए कूड़ा आदि साफ किया गया। सफाई अभियान में पुलिस ऑफिस के अधिकांश कर्मचारियों के साथ ही पुलिसकर्मी भी जोर-शोर से शामिल रहे। एसपी देेहात ने बताया कि अगले चरण में अब जनपद के सभी थानों में क्रमवार स्वच्छ भारत अभियान के तहत काम किया जाएगा।