{"_id":"5bedbd1cbdec2269aa2a25a7","slug":"161542307100-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्बिया की नतालिजा को विरासत में मिला टेनिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्बिया की नतालिजा को विरासत में मिला टेनिस
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्बिया की नतालिजा को विरासत में मिला टेनिस
मुजफ्फरनगर। क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की सारा रिबेका सेकुलिक को एकतरफा मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में पहुंची सर्बिया की नतालिजा कोस्टिक पर हर किसी की निगाहें जम गई हैं। मैच के दौरान पर मुंह से तेज आवाज निकालने वाली कोस्टिक को टेनिस विरासत में मिला है। दादा और पिता के बाद दो बड़ी बहनें टेनिस खिलाड़ी हैं। टेनिस फेमिली की इस खिलाड़ी ने चार साल की उम्र में रैकेट थाम लिया और ग्रैंड स्लम जीतने का सपना लेकर निकल पड़ी।
विश्व में 360 रैंकिंग की खिलाड़ी नतालिजा कोस्टिक ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से ही शानदार प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को हुए क्वार्टर फाइनल में उन्होंने जर्मनी की सेकुलिक को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी। डबल्स मुकाबले में उन्होंने स्लोवाकिया की टेरेजा के साथ बुल्गारिया की अलेक्जेंड्रा नायडेनोवा और जर्मनी की सारा रिबेका सेकुलिक की जोड़ी को 6-4, 6-2 से हराया। सर्बिया के निस शहर की कोस्टिक बताती हैं कि उनके पिता डेरोई कोस्निक और दादा टेनिस खिलाड़ी रहे हैं। बड़ी बहन मारिया और एना भी टेनिस खेलती हैं, लेकिन इनमें सबसे आगे वह निकलकर आई हैं। चार साल की उम्र से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। आठ साल में राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट जीता और 13वें साल में 2007 का जूनियर वर्ल्ड कप खेला। इसमें वह सेमीफाइनल तक पहुंची। जूनियर में विश्व की पांचवीं रैंक की खिलाड़ी रही हैं। 2016 में पुणे में टूर्नामेंट खेला था। दो सप्ताह पहले मुंबई डब्ल्यूटीए मुकाबले के सिंगल में क्वालीफाइंग राउंड में हार गई थीं, जबकि डबल्स में क्वार्टर फाइनल तक खेली। मुजफ्फरनगर में वह पहली बार आई हैं। उन्होंने ग्रास कोर्ट पर पहला मैच खेला है। विंबलडन खेलना है, इसलिए ग्रास कोर्ट पर ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहती हैं। टूर्नामेंट आयोजकों की व्यवस्थाएं अच्छी हैं। खासतौर पर मैच के दौरान बॉल उठाने वाले बच्चे उन्हें काफी पसंद आए। शुक्रवार को सेमीफाइनल में उनका मुकाबला जापान की हिरोका क्वाटा से होगा। क्वाटा की विश्व रैंकिंग 278 है। वह टूर्नामेंट की पहले नंबर की खिलाड़ी हैं। कोस्टिक इस मैच को लेकर सामान्य हैं। वह कहती हैं कि मैच शा दार होगा, लेकिन जीतना उन्हें ही है।