फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   श्याम वंदना महोत्सव में आएंगे भजन सम्राट रवि बेरीवाल

श्याम वंदना महोत्सव में आएंगे भजन सम्राट रवि बेरीवाल

Thu, 27 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
श्याम वंदना महोत्सव में आएंगे भजन सम्राट रवि बेरीवाल
आज शहर में निकाली जाएगी शोभायात्रा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति 29 सितंबर को प्रभु श्याम खाटू वाले का 15 वां श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन कर रही है। गुलशन राय जैन धर्मशाला के कार्यक्रमों के अंतर्गत श्याम नाम मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को शहर में शोभायात्रा का आयोजन होगा।

नईमंडी की गुलशन राय जैन धर्मशाला में पत्रकारों से वार्ता में समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि 29 सितंबर को प्रभु श्याम खाटू वाले का 15 वां श्याम वंदना महोत्सव मनाया जाएगा। टाउन हाल के मैदान में संगीतमयी भजन संध्या होगी। विख्यात भजन गायक रवि बेरीवाल एवं श्याम अग्रवाल जहां अपनी आवाज के जादू से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करेंगे, वहीं राज पारिख, सौरभ शर्मा मीठे भजनों से प्रभु को रिझाएंगे। मंच संचालन सोनीपत के श्रीभगवान दीक्षित करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम बुधवार से प्रारंभ हो गए हैं। पहले दिन श्याम नाम मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने इसमें भाग लिया। 27 सितंबर को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। छारिया मंदिर से प्रारंभ होकर नईमंडी, गांधी कालोनी के मार्गों से होती हुई शहर के मुख्यमार्गों से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में घोडे़, ऊंट, ढोल पार्टी, गणेश जी, बालाजी, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, बांके बिहारी, श्रीराम दरबार की झांकियां होगी। पांच बैंड, दो डीजे, आतिशबाजी आदि रहेंगे। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले स्वर्ण रथ पर सवार होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने भक्तों को दर्शन देंगे। पत्रकार वार्ता में संदीप गर्ग, विदित गुप्ता, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, राजीव गर्ग, अंकुर अग्रवाल, अचिन जिंदल, पीयूष मित्तल, राजीव बंसल, दीपांशु गर्ग, राजकुमार जिंदल, अनुज गर्ग, मनीष गोयल, रिंकू गर्ग, नरेंद्र, शरद सिंघल, मनीष पाल, दिपेश अग्रवाल, रवि, हर्षित अग्रवाल, अभिषेक तायल, प्रिंस चावला, शुभम गुप्ता, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed