{"_id":"5ba3f584867a557fe446988d","slug":"161537471876-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर का बाइक सवारों पर हमला, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर का बाइक सवारों पर हमला, चार घायल
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खतौली। खतौली और जानसठ रोड पर एक बंदर ने आतंक मचाकर रख दिया है। बंदर ने बाइक सवारों पर हमला बोलकर चार लोगों घायल कर दिया।
गांव खानजहांपुर के पास जंगलों में बंदरों का झुंड रहता है। इनमें से एक बंदर खूंखार हो गया है। जंगल से खतौली व जानसठ रोड पर आकर यह बंदर बाइक सवारों पर हमले करने लगा है। बृहस्पतिवार दोपहर को इस बंदर ने हमला करके बाइक सवार मीरापुर इरशाद पुत्र जमील व इकराम पुत्र इनाम तथा दूसरे बाइक सवार ककरौली निवासी सतीश पुत्र दीपचंद व उसके साथी राजेश पुत्र महिपाल को घायल कर दिया। हमले के दौरान बाइक सवार लोग सडक़ पर गिरने से भी बाल बाल बचे। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस बंदर को पकड़वाने की मांग की है।