{"_id":"5b80582e42c7924631102558","slug":"161535137838-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिलिस्ट ग्रुप का नागरिकों की ओर से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिलिस्ट ग्रुप का नागरिकों की ओर से स्वागत
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। आर्मी की इलेक्ट्रॉनिक एंड मेकेनिकल इंजीनियर (ईएमई) अपने कोर के प्लेटिनम जुबली के अवसर पर अल्ट्रा साइकिलिंग अभियान शुरु किया गया। यह 25 हजार किलोमीटर की साइकिलिंग अभियान ईएमई सेंटर सिकंदराबाद 15 अगस्त को शुरु हुआ, जो 2 सितंबर को पूरा होगा। नगर में पहुंचने पर आर्य समाज में साइकिलिंग अभियान में भाग लेने वालों का भव्य स्वागत किया।
120 दिन के लिए सफर पर निकला सात साइकिलिस्ट का ग्रुप जय भारत दल शुक्रवार की शाम को हाइवे से होता हुआ नगर में पहुंचा। आर्य समाज में नागरिकों व उनके परिवार से संबंधित लोगों ने ग्रुप का भव्य स्वागत किया। टीम को लीड कर रहे लेफ्टिनेंट कर्नल कर्नल विशाल अहलावत ने बताया कि सेना को साहसपूर्ण करियर के रुप में दर्शाते हुए युवाओं को ही आकर्षित करना उनका मकसद है। उनका यह साइकिलिंग अभियान पूरे भारत में जाएगा और 2 सितंबर को दिल्ली में पहुंचकर पूरा होगा। मौके पर चौधरी जगत सिंह, रालोद के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर, धनेंद्र तोमर, पुष्पेंद्र, सुरेंद्र अहलावत, प्रदीप अहलावत, संजय अहलावत, चौधरी सतेंद्र, जसबीर राणा, कैप्टन जसबीर सिंह आदि मौजूद रहे।