{"_id":"5b6745864f1c1bb24b8b6f98","slug":"161533494662-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग पर हाईटेंशन का खंबा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग पर हाईटेंशन का खंबा टूटा
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मार्ग पर बिजली का खंभा टूटा
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास के सामने हाईटेंशन तार का बिजली का खंभा टूट गया। तार मार्ग पर नीचे लटक गए। इंसुलेटिड तार मार्ग पर लगे होने के कारण कई कांवड़ चपेट में आने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया।
रविवार की सुबह अचानक बिजली का खंभा टूट गया। खंभा गिरते ही कांवड़ मार्ग पर बिजली के तार लटक गए, कई कांवड़ भी चपेट में आई, लेकिन इंसुलेटिड तार होने के कारण कोई हादसा नहीं हो सका। सूचना मिलते ही सबसे पहले शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल मौके पर पहुंचे। डीएम, एसएसपी, सिटी मजिस्ट्रेट सहित समस्त अफसर भी मौके पर दौड़े। विद्युत निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही देर में खंभे को ठीक कर दिया। विभाग ने व्यवस्था को सुचारु भी कर दिया। उधर, सुबह के समय झांसी की रानी के निकट 33 हजार की लाइन का खंभा अज्ञात वाहन ने तोड़ दिया। अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि इससे कांवड़ क्षेत्र की बिजली प्रभावित हुई। एक घंटे में ही दूसरा खंभा लगाकर आपूर्ति चालू की गई, जब तक लोग अपनी दुकानों पर आये तब तक व्यवस्था सुचारु हो चुकी थी।