फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मोक्षदायिनी है श्रीमद् भागवत कथा: सत्यानंद

मोक्षदायिनी है श्रीमद् भागवत कथा: सत्यानंद

Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मोक्षदायिनी है श्रीमद् भागवत कथा: सत्यानंद
मंसूरपुर। मिल मंसूरपुर के शिव मंदिर में चल रही भागवत कथा में श्रद्धालुओं को सुखदेव जन्मोत्सव कथा का श्रवण कराया गया। कथा की अमृत वर्षा करते हुए कथावाचक शुक्रतीर्थ धाम के कथावाचक सत्यानंद महाराज ने कहा कि भागवत कथा मोक्षदायिनी है। भागवत कथा जीवन का उद्देश्य जागृत करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा एक बार भगवान शिव माता पार्वती को अमर कथा सुना रहे थे। कथा सुनते-सुनते माता पार्वती को नींद आ गई । वह कथा एक तोते ने सुन ली थी। बाद में उसी तोते ने ऋषि कृष्ण देव पायन की पत्नी पिंगला के गर्भ से शुकदेव के रूप में जन्म लिया। उन्होंने ही राजा परीक्षित को शुक्रताल में भागवत कथा श्रवण कराई थी। उधर, इससे पूर्व 51 महिलाओं ने मंसूरपुर के मुख्य मार्गों से बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम के यजमान शुगर मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित सपत्नीक रहे। इस अवसर पर ओएन तिवारी, रंजना दीक्षित, ब्रजराज यादव, भूपेंद्र राठी प्रधान, अमित राठी, नंदकिशोर पांचाल, राजू त्यागी, निर्भय सिंह, सुरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, जीएन शर्मा, राजीव तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed