फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भगवान दक्ष प्रजापति के पदाधिकारी चयनित

भगवान दक्ष प्रजापति के पदाधिकारी चयनित

Sat, 07 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
भगवान दक्ष प्रजापति के पदाधिकारी चयनित
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की सदर बाजार स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को हुई बैठक में भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाए जाने की घोषणा की गई। बैठक में भगवान दक्ष प्रजापति के पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। इसमें मनोज प्रजापति को अध्यक्ष, देवेंद्र व संदीप प्रजापति को उपाध्यक्ष, सुभाष चंद को कोषाध्यक्ष, अश्वनी उर्फ गुड्डू को महासचिव, सीताराम को संगठन मंत्री, मूलचंद को प्रचार मंत्री, गौरव को मीडिया प्रभारी, डॉ. रॉबिन व उदय सिंह को वरिष्ठ सलाहकार व कृष्णा प्रजापति को संरक्षक पद पर नियुक्त किया गया। मधु प्रजापति को न्याय मंच का अध्यक्ष बनाया गया। वक्ताओं ने भगवान दक्ष प्रजापति के जयंती महोत्सव में समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किए जाने की भी घोषणा की। रामनिवास प्रजापति, प्रमोद, अतरसिंह, संदीप, सतपाल बाबू, मांगेराम, ब्रजपाल, नरेंद्र, मेहरचंद, बलबीर व सतवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का आभार जताया
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान संघ ने खरीफ फसलों के एमएसपी में की गई वृद्धि को सराहनीय कदम बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। किसान संघ के जिलाध्यक्ष भंवरपाल शास्त्री ने कहा कि एमएसपी में वृद्धि से किसानों को आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिलेगी। उन्होंने इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के प्रयासों को भी सार्थक बताते हुए उनका भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


एसडी इंटर कॉलेज में वन महोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वसुधैव कुटुम्बकम सामाजिक संस्था के सौजन्य से वन महोत्सव मनाया गया। वक्ताओं ने धरती माता की रक्षा के लिए वृक्षों को अधिकाधिक लगाने का आह्वान करते हुए हमारे जीवन में इनके महत्व का वर्णन किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार, सुधीर मोहन, रणवीर ङ्क्षसह, महिपाल सिंह, अशोक गोयल, प्रमोद बंसल, मुकेश कुमार, डॉक्टर सहदेव मान, सोहनपाल व दिनेश पाठक का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाल महासभा करेगी मेधावियों का सम्मान
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष रमेशचंद पाल ने बताया कि महासभा द्वारा बहुत जल्द पाल, गड़रिया व धनगर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से हाईस्कूल, इंटर, आईआईटी, बीटेक व एमबीबीएस के वर्ष 2017-18 के मेधावी बच्चों की अंक तालिकाएं जमा कराने व उनका हौसला बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed