फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लक्ष्मण सिंह बने टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष

लक्ष्मण सिंह बने टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष

Sun, 24 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मण सिंह बने टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। टैक्स बार एसोसिएशन की रुड़की रोड पर हुई आम सभा में कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें लक्ष्मण सिंह को अध्यक्ष और नवनीत गोयल को उपाध्यक्ष आयकर चुना गया। इसके साथ ही एसोसिएशन द्वारा अक्टूबर में सेमिनार के साथ ही अधिवक्ताओं के लिए 12 वर्कशॉप के आयोजन का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शहर के रुड़की रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में शनिवार को टैक्स बार एसोसिएशन की आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें एसोसिएशन की जनपद कार्यकारिणी का चुनाव करते हुए प्रभात कुमार को उपाध्यक्ष जीएसटी, असगर मेंहदी को महासचिव, प्रदीप चावला को वित्त सचिव, हर्षित गर्ग को सचिव जीएसटी, शलभ गर्ग को सचिव आयकर मनोनीत किया गया। इसके साथ ही नमन मित्तल, अशोक खन्ना, सलित वत्स, महेश शर्मा, पारस गर्ग, अमित तायल व राजीव गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसके बाद सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही आम सभा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह ने अक्टूबर माह में सेमिनार आयोजित करने और अधिवक्ताओं के ज्ञानवर्द्धन के लिए 12 वर्कशॉप का आयोजन करने की घोषणा की। कार्यक्रम में एनके अरोरा, विनोद अग्रवाल, प्रवीण कुमार, रोहिताश कर्णवाल, आरके शर्मा, ब्रजमोहन, विकास वत्स, अभिलाष कुमार, राजीव गुप्ता, नवीन गोयल व सादिक आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed